टाटा पावर ने लगातार कई नए ऑर्डर हासिल किए हैं। कंपनी ने हाल ही में बीकानेर-नीमराना ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट हासिल किया है, जिसका मकसद भारत में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ाना है। आगामी बजट में पावर इन्फ्रॉस्ट्रक्चर सेक्टर पर सरकार के फोकस की उम्मीद के कारण कंपनी का शेयर ऊपर की ओर बढ़ रहा है। टाटा पावर के मार्केट कैप ने १ लाख करोड़ का आकडा पार कर लिया है ।
यह मुक़ाम हासिल करने वाली टाटा की छठी कम्पनी बन गयी है । आज कम्पनी के शेर में लग भाग ११ % की तेज़ी देखने को मिली ।
टाटा पावर का शेर आज 325.8 रुपये के भाओ में बंद हुआ ।