भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज शुक्रवार को मौद्रिक नीति का ऐलान किया है। इसमें कई बड़े फैसले लिए गए। लगातार पांचवी बार आरबीआई ने रेपो रेट और दूसरी नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज इसकी घोषणा की। घोषणा करते ही यह तय हो गया कि आपको लोन की ईएमआई पर फ़िलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी है और ना ही ये बढ़ेगी क्योंकि आरबीआई ने दरों पर स्टेटस को (यथास्थिति बरकरार) रखी है।