छत्तीसगढ़ में कड़कदार ठंड;

छत्तीसगढ़ में कड़कदार ठंड;

 पिछले तीन दिनों से मौसम साफ चल रहा है। सोमवार से प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है। मंगलवार से पारा और तेजी से गिरने का अनुमान है । अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, तो कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है।अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की क्रमिक गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। जबकि, इसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। वहीं, रविवार को प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में माैसम शुष्क रहा। इसी बीच प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वर्षा के आंकड़े निरंक दर्ज किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *