भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद आज 12 दिसंबर को दूसरा मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें भारतीय समयानुसार, आज शाम 8.30 बजे डरबन के मैदान में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया की कमान जहां सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी तो वहीं साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी एडन मार्करम करते नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में पस्त करने पर होंगी। ऐसे में आज कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
दोनो टीम :
दक्षिण अफ्रीका टीम
रीज़ा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, डोनोवन फरेरा, लिज़ाद विलियम्स।
भारतीय टीम
यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव।