मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव के नाम का ऐलान विधायक दल की बैठक के बाद कर दिया गया है। मोहन यादव मध्यप्रदेश की उज्जैन जिले की उज्जैन दक्षिण विधानसभा से विधायक हैं और शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी थे। 58 साल के मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव बीजेपी विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया और फिर मोहन यादव के नाम का ऐलान मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर किया गया।