आकाश मिसाइल ने रचा इतिहास;

आकाश मिसाइल ने रचा इतिहास;

आकाश भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) का छोटी दूरी का सरफेस टू एयर (एसएएम) एयर डिफेंस सिस्टम है। आकाश मिसाइल सिस्टम 4-25 किलोमीटर की रेंज में उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर, लड़ाकू जेट और यूएवी को प्रभावी ढंग से मार गिरा सकता है।रक्षा के मोर्चे पर भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। भारत विश्व का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने एयर डिफेंस सिस्टम की एकल फायर यूनिट के जरिए 25 किलोमीटर की रेंज पर 4 टारगेट्स को कमांड गाइडेंस की मदद से एक साथ नष्ट करने की काबिलियत हासिल की। इस परीक्षण के लिए भारतीय वायु सेवा की आकाश मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। वायुसेना ने 12 दिसंबर को अस्त्रशक्ति सैन्य अभ्यास के दौरान यह परीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *