एक तरफ देश के उत्तरी राज्यों में जहां सर्दी ने सितम दिखाना शुरु कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिणी राज्यों को भयंकर बारिश का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम केंद्र की तरफ से तमिलनाडु के लिए ऑरेंज अलर्ट , केरल और लक्षद्वीप में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, सरक्षा को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को प्रभावित जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान समेत पूरे उत्तर पश्चिमी राज्यों के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन में सर्दी बढ़ने के साथ ही पारा और लुढ़कने की संभावना है।