उत्तर पश्चिम चीन में आधी रात को जोरदार भूकंप ने तबाही मचा दी है। चारों ओर लाशों के ढेर लग गए हैं। चीन के गांसु प्रांत में सोमवार देर रात 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 230 से ज्यादा घायल हो गए। यह भूकंप इतना तेज था कि इसमें कईं इमारतें मलबे में तब्दील हो गई। कुछ ही देर में चारों ओर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार अभी भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। माना जा रहा है मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि चीन के अलावा पाकिस्तान में भी तेज झटक महसूस किए गए।
