जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर एक प्लेन में आग लग गई। सूत्रों के मुताबिक लैंडिंग से पहले विमान कोस्ट गार्ड के प्लेन से टकरा गया। इस दौरान कोस्ट गार्ड के प्लेन में सवार 6 में से 5 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। वहीं पायलट घायल होने के बाद भी विमान से निकलने में कामयाब रहा।
जापान एयरलाइंस (JAL) के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पैसेंजर प्लेन होकाइडो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। इसमें करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
दरअसल, कोस्ट गार्ड का प्लेन भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत का सामान पहुंचाने जा रहा था। जापान की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री पूरे मामले की जांच कर रही है।