तीसरी बार भी ED के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल;

तीसरी बार भी ED के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल;

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में तलब किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय के सामने 3 जनवरी को पेश होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ईडी को जवाब भेजकर समन को अवैध करार दिया। उन्होंने अपने जवाबी पत्र में कहा है कि उन्हें और उनकी पार्टी को अप्रैल-मई के महीने में होने वाले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेने से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है।वहीं, अरविंद केजरीवाल के मुद्दे को लेकर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मनीष सिसौदिया 1 साल से गिरफ्तार हैं। वे मनीष सिसौदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं जुटा पाए हैं और अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। देश के तमाम विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *