उत्तर भारतीय राज्यों में जमकर ठंड पड़ रही है। जिससे बचने के लिए लोगों को अलावा का सहारा लेने पड़ रहा है। वहीं, कई राज्यों में भीषण कोहरे की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे के की भविष्यवाणी की है। जबकि तमिलनाडु समेत कई जगहों पर बारिश की भी संभावना भी जताई है। IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक घना से अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में 8 से 10 जनवरी के बीच तड़क चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। जबकि तमिलनाडु में अगले 48 घंटों तक आमतौर पर बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है और कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की भी संभावना है।