मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान देने वाले तीन मंत्रियों पर कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए तीनों मंत्री भारतीयों और पीएम मोदी के लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। बता दें कि कार्रवाई से एक दिन पहले मालदीव सरकार ने एक बयान जारी कर अपने बेलगाम मंत्रियों को ‘विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों’ के बारे में ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने के लिए फटकार भी लगाई थी।दरअसल, पीएम मोदी हाल ही में अपनी लक्षद्वीप यात्रा पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने पानी के अंदर और समुद्री तटों के किनारे आनंद लेते हुए कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसके बाद उनकी लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसी बीच मालदीव के मंत्रियों ने पीएम को लेकर आपत्तिजनक बयान देने लगे। मालदीव के एक मंत्री ने कहा था कि भारत को समुद्री तट पर्यटन में मालदीव को टक्कर देने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद सके बाद इंटरनेट पर इंडियन यूजर्स भड़क गए और एक्स पर #boycottmaldives ट्रेंड होने लगा।