प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार समन जारी किया है। ईडी ने शराब घोटाले के मामले में केजरीवाल को पूछताछ के लिए 18 जनवरी को बुलाया है। जांच एजेंसी का यह चौथा समन है। इससे पहले भी ईडी ने दिल्ली के सीएम को तीन बार समन जारी कर चुकी है। लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक पूछताछ के लिए शामिल नहीं हुए थे। आप पार्टी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहते है।अब देखना यह है कि अरविंद केजरीवाल चौथे समन के बाद ईडी के सामने पेश होंगे या नहीं। शराब घोटाले के मामले में जब के दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम जुड़ा है तब से आप पार्टी मोदी सरकार पर हमला बोला रही है। इतना ही नहीं ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रही है।ईडी का यह केजरीवाल को चौथा नोटिस है। उन्होंने इससे पहले 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी के तीन समन पर संघीय एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था। हालांकि, केजरीवाल ने कहा कि वह ईडी के साथ सहयोग करेंगे, बशर्ते उन्हें कानूनी रूप से वैध समन जारी किया जाए।