राम मंदिर उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला निमंत्रण;

राम मंदिर उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला निमंत्रण;

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के VVIP लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। वहीं, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अब तक देश की प्रथम नागरिक यानी राष्ट्रपति को निमंत्रण नहीं मिला था। लेकिन शुक्रवार देर शाम को राष्ट्रीय स्वंय सेवक के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने राष्ट्रपति मुर्मू को निमंत्रण पत्र दिया।राष्ट्रपति को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने के बाद वीएचपी अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र सौंपा गया। उन्होंने (प्रेसिडेंट मुर्मू) इस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और कहा कि वो अयोध्या आने के लिए शीघ्र ही समय तय करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *