देश में मौसम का हाल ;

देश में मौसम का हाल ;

पूरे देश में इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर के साथ कोहरे का कहर जारी है। दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से चार डिग्री कम है। घने कोहरे ने सड़क यातायात के साथ रेल मार्ग यातायात पर भी काफी असर डाला है जिसके चलते उत्तर रेलवे की करीब 20 ट्रेन देरी से चल रही हैं। कश्मीर में बुधवार को भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी रही। बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। राजस्थान में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है।देश की राजधानी दिल्ली में आज शीत लहर जारी है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से चार डिग्री कम है। आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की कि बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर भर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर भी पीएम2.5 का स्तर 348 पर था, जबकि पीएम10 270 पर था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *