ED ने सीएम केजरीवाल को भेजा पांचवां समन;

ED ने सीएम केजरीवाल को भेजा पांचवां समन;

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटोला मामले में बार-बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए समन की अनदेखी कर रहे हैं। अब तक इस मामले में आम आदमी पार्टी के कई नेता पर सिकंजा कस चुका है। इस मामले में के. कविता से भी पूछताछ हो सकती है। वहीं जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए ईडी ने समन भेजा तो इसे गैर-कानूनी बताते हुए उन्होंने एजेंसी के पास जाने से इनकार कर दिया।

हालांकि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को चौथा समन भेजा और आज यानी गुरुवार 18 जनवरी को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा था लेकिन केजरीवाल इस बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने उन्हें अब पांचवां समन जारी करते हुए कल यानी 19 जनवरी को पेश होने के लिए बुलाया है। बता दें कि सीएम केजरीवाल आज से 3 दिनों के लिए गोवा जाने वाले हैं ऐसे में वो पांचवे समन पर भी पेश नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *