देश के उत्तरी राज्यों में लोगों को इन दिनों भीषण सर्दी से गुजरना पड़ रहा है। घने कोहरे और गिरते तापमान से मुसीबतें बढ़ गई हैं। आने वाले 3 दिनों तक शीतलहर चलेगी। जिसकी वजह से कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। एक तरफ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क रहा, जबकि मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का सितम फिलहाल नहीं रुकने वाला है। साथ ही लोगों को कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे से भी जूझना पड़ेगा। पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं।