22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम भक्ती में पूरी तरह से डूब चुके है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से 11 दिन पहले ही उन्होंने विशेष अनुष्ठान शुरु कर दिया है। इस दौरान वह यम नियम का पालन कर रहे हैं। ऐसे में अयोध्या जाने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री रविवार (21 जनवरी) को धनुषकोडी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान वह अरिचल मुनाई भी गए।