पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला मामले में ईडी का एक बार फिर एक्शन देखने को मिला है। काफी समय से फरार चल रहे टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर बुधवार की सुबह ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर 24 परगना के संदेशखाली स्थित फरार टीएमसी नेता शाहजहां के घर पर ईडी की टीम ताला तोड़कर घुस गई है। सेंट्रल फोर्स की टीम ईडी की टीम के साथ है। टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर से लेकर सड़क तक सेंट्रल फोर्स की तैनाती देखी गई। ईडी ने पहले लुकआउट नोटिस जारी किया था। ईडी की टीम ने टीएमसी नेता के घर को चारों ओर से घेर लिया है।