योगी सरकार का VVIP’s से अपील: अगले 10 दिनों तक ना जाए अयोध्या;

योगी सरकार का VVIP’s से अपील: अगले 10 दिनों तक ना जाए अयोध्या;

 प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। बीते दिन 23 जनवरी को करीब 5 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए है। इस दौरान भारी भीड़ के चलते कुछ अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने जल्द ही हालात को कंट्रोल कर लिया। कल के हालात से सबक लेते हुए यूपी सरकार ने आज 24 जनवरी को अयोध्या आने वाले अति विशिष्ट लोगों से एक अपील की है।यूपी सरकार के मुताबिक, अयोध्या में असाधारण भीड़ को देखते हुए। वीआईपीज और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से अनुरोध किया जाता है कि वे आगामी 7 से 10 दिनों में अयोध्या की अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय करने से पहले स्थानीय प्रशासन। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या उत्तर प्रदेश सरकार को सूचित करें। यह अग्रिम सूचना सभी लोगों की सुविधा और आराम के लिए महत्वपूर्ण है।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि राम भक्तों को सुबह 7 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक दर्शन की अनुमति होगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर से रामभक्तों के अयोध्या आने का सिलसिला तेज हो गया है। एक दिन में 5-5 लाख लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने कई तैयारियां की हैं। लोग अधिक संख्या में दर्शन कर सकें इसलिए रात 11 बजे तक दर्शन की अनुमति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *