देशभर में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार की तरह इस बार भी खूबसुरत परिधान में कर्तव्य पथ पर पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक गए, जहां उन्होंने शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी अपनी पसंदीदा पोशाकों के साथ देश की विविध संस्कृति का जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की विविधता का प्रतीक ‘बांधनी’ साफा पहना। आइये जानते इस राजधानी बांधनी साफा के बारे में।75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी विशिष्ट साफा के साथ भूरे रंग के कोट और सफेद पैंट के साथ सफेद कुर्ता पहने नजर आए। इस दौरान प्रधानमंत्री अपने सिर पर राजस्थानी ‘बांधनी’ साफा पहना, जो रंग-बिरंगी होता है। वैसे तो इस साफा में कई रंग है, पर सबसे ज्यादा पीला रंग निखर कर आ रहा है। दरअसल, भगवान श्रीराम का रंग भी पीला माना जाता है। अब लोग पीएम मोदी के साफा के रंग और भगवान श्रीराम के प्रिय रंग को जोड़कर देख रहे हैं।