देशभर में आज बड़े धूम-धाम से 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर दुनिया भारत की नारी शक्ति के पराक्रम को देख रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस की एक महिला टुकड़ी ने अपना दमखम दिखाया। पहली बार ही ट्राई सर्विस ने भी मार्च किया। इसके अलावा इस अवसर पहली बार ही नॉर्थ ईस्ट की 45 युवतियों के एक बैंड ने परेड किया। नॉर्थ-ईस्ट के इस बैंड ने पहली बार एनसीसी कैंप में हिस्सा लिया। 13-15 वर्ष की युवतियां, पूरे देश में नेशनल कैडर कोर की पहुंच को उजागर करते हुए, उत्तर पूर्व की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन कर रही हैं।
वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार आर्म्ड फोर्स सर्विस की एक महिला टुकड़ी को कर्तव्य पथ पर अपना दम-खम दिखाने को मिला हैं। इस दल की अगुवाई मेजर सृष्टि खुल्लर ने किया। इस दल में आर्मी डेंटल कोर से कैप्टन अंबा सामंत, इंडियन नेवी से सर्जन लेफ्टिनेंट कंचना और इंडियन एयरफोर्स से फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिव्या प्रिया शामिल थीं।