अयोध्या राम मंदिर निर्माण कार्य फिर होगा शुरू;

अयोध्या राम मंदिर निर्माण कार्य फिर होगा शुरू;

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक बार फिर से काम शुरू करने की तैयारी है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में अभी दूसरी मंजिल और शिखर का काम बचा हुआ है। यह काम अब 15 फरवरी से शुरू हो जाएगा। इसके लिए मंदिर के पश्चिमी क्षेत्र में दो टावर क्रेन को लगाया जा रहा है। इसके बाद सभी कर्मचारी 15 फरवरी से एक बार फिर से मंदिर को संपूर्ण करने जुट जाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया है कि मंदिर की पहली मंजिल का काम लगभग पूरा हो चुका है। दूसरी मंजिल और शिखर के लिए काम फिर से शुरू करने की तैयारी हम कर रहे हैं। इसमें करीब 3,500 श्रमिकों को लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *