भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में विस्फोटक सामग्री आईईडी बरामद की;

भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में विस्फोटक सामग्री आईईडी बरामद की;

भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। कठुआ की तहसील हीरानगर के एक इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने विस्फोटक सामग्री आईईडी बरामद की है। जम्मू पुलिस ने बताया है कि मंगलवार सुबह तलाशी अभियान चला रहे थे कि उसी दौरान यह विस्फोटक मिला।यह विस्फोटक सीमा से शेरपुर की ओर जाने वाली सड़क पर बई नाला के पास पाया गया। सुरक्षा बलों ने तुरंत ही बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया। इसके बाद जब संदिग्ध पॉलिथीन बैग को खोला गया तो उसमें से आईईडी बरामद हुई। जम्म कश्मीर पुलिस ने पूरे आसपास के इलाके को घेर लिया है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *