आखिरकार एक हफ्ते तक चली राजनीतिक अस्थिरता के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरने ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। सोमवार को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने वोटिंग कराया और वोटिंग में झारखंड की गठबंधन सरकार ने 47/29 से अपना बहुमत साबित कर दिया। हालांकि इसी बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर ED से जवाब मांगते हुए सुनवाई को 12 फरवरी तक टाल दिया है।