अधीर रंजन के आरोपों पर निर्मला सीतारमण को आया गुस्सा;

अधीर रंजन के आरोपों पर निर्मला सीतारमण को आया गुस्सा;

जीएसटी बकाया विवाद मामले को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बीच सोमवार को संसद में बहस हुई। आज संसद में गैर-भाजपा राज्य सरकारों विशेष रूप से दक्षिण भारत की सरकारों को उनके (वित्तीय) बकाया से वंचित करने और जीएसटी मुआवजे से संबंधित आवंटन पर बहस हुई। अधीर रंजन के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए सीतारमण ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्यों को बकाया ट्रांसफर करने में कोई भेदभाव नहीं किया गया।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में कांग्रेस सांसद के आरोपों पर पलवार करते हुए कहा कि राज्यों को ट्रांसफर… वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार होता है। और कर राजस्व के आवंटन में उनके पास कोई विवेकाधिकार नहीं था। उन्होंने इन आरोपों को अपने स्वार्थ के लिए एक समूह द्वारा फैलाई जा रही राजनीतिक रूप से निराधार कहानी बताकर खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *