इमर्जेंसी मेडिसिन यूनिट और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र तत्काल प्रारंभ करें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल;

इमर्जेंसी मेडिसिन यूनिट और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र तत्काल प्रारंभ करें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल;

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिये हैं कि संजय गांधी अस्पताल रीवा में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र और इमर्जेंसी मेडिसिन यूनिट तत्काल प्रारंभ करें। उन्होंने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल में आवश्यक अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को अविलंब प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि 41 करोड़ की लागत से नये ओपीडी भवन तथा डॉक्टर्स क्वार्टर्स का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 55 आउटसोर्स कर्मचारियों की भी भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा की सामान्य परिषद की बैठक में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पैरा मेडिकल के नियमित 36 पदों की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसकी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी। उन्होंने कहा कि एमडी एनस्थीसिया के 6 माह के प्रशिक्षण के लिए दो चिकित्सकों को भेजा जाएगा ताकि कार्डियक एनस्थीसिया में वह मदद कर सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डीएम व एमसीएच के पाठ्यक्रम प्रारंभ होंगे जिससे चिकित्सक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ही विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *