फाईलेरिया प्रभावित क्षेत्र में नागरिक वितरित दवा का अवश्य सेवन करें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल;

फाईलेरिया प्रभावित क्षेत्र में नागरिक वितरित दवा का अवश्य सेवन करें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल;

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने फ़ाईलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान का कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में शुभारंभ किया। फाईलेरिया की दवा खाने में लोगों की हिचकिचाहट दूर करने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सबसे सर्वप्रथम स्वयं दवा खाई। उन्होंने कई लोगों को दवा खिलाकर अभियान में सहभागी बनाया। प्रदेश में फ़ाईलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 10 फरवरी से 23 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मच्छर जनित रोग है जिसके कीटाणु रात में सक्रिय होते हैं। फाईलेरिया के कीटाणु एक बार शरीर में आने के बाद लंबे समय तक शरीर में बने रहते हैं। शरीर के कमजोर होने पर उनका प्रकोप होता है। वर्ष में एक बार दवाओं का सेवन कर फाईलेरिया पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने दो साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को फाईलेरिया की दवा अवश्य खिलाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *