हल्द्वानी हिंसा के बाद सीएम धामी का बड़ा एक्‍शन;

हल्द्वानी हिंसा के बाद सीएम धामी का बड़ा एक्‍शन;

उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा की वजह बने अवैध मदरसे की जगह अब पुलिस थाना बनेगा। इसकी घोषणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है।’हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में ‘नारी शक्ति महोत्सव’ को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह जो बनभूलपुरा है, एक बगीचे में अतिक्रमण था। उस अतिक्रमण में कई एकड़ भूमि निकली है। वह भूमि जहां पर आगजनी हुई है, जहां पथराव हुआ है। जहां उपद्रव किया गया है। जहां पुलिसकर्मियों के साथ कानून को तोड़ा गया। पत्रकार भाइयों को भी आग में झोंकने का काम किया। मैं मां गंगा के पवित्र तट से घोषणा करता हूं कि उस स्थान पर पुलिस का थाना बनाया जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *