किसानों के 26 संगठनों ने मंगलवार को दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया। चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच सोमवार देर रात तक चली वार्ता में एमएसपी और कर्ज माफी के मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। वार्ता में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय जबकि किसान संगठनों की ओर से सरवन ङ्क्षसह पंढेर, जगजीत ङ्क्षसह दल्लेवाल, अभिमन्यु कोहर, इंद्रजीत कोटबूढ़ा और जरनैल ङ्क्षसह शामिल हुए।बैठक के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर व जगजीत सिंह दल्लेवाल ने वार्ता को बेनतीजा बताते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। हमने एमएसपी और कर्जमाफी की मांग पर सरकार को मंगलवार सुबह 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। हम सरकार के प्रस्ताव पर साथियों के साथ चर्चा करेंगे और दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। सरकार के पास 10 बजे तक का टाइम है, सरकार सोच ले। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर सील कर दिए गए। इससे पहले पंजाब और हरियाणा के शंभू, खनौरी, दिल्ली के ङ्क्षसघु और टिकरी बॉर्डर पर सीमेंट के स्लैब, कंटीले तार और कीलें लगाकर रास्ता रोक दिया गया। गाजियाबाद बॉर्डर पर भी लोहे के बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों से किसानों के दिल्ली की ओर कूच करने की खबरें आ रही हैं। बताया जाता है कि किसान अपने साथ छह महीने का राशन लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से आ रहे हैं। पंजाब से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किसान पुलिस की बैरिकेङ्क्षडग तोड़कर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।