पाकिस्तान की तरफ से एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके कारण कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। कई इलाकों में गरज चमक के साथ छिटें पड़ेंगे। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके में ओलावृष्टि भी होगी। कई प्रदेशों में हवाएं भी तेज चलेंगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 18 से 20 फरवरी तक ठिठुरन बढ़ाएंगी। इस मौसम चक्र से जम्मू कश्मीर, लदृदाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड प्रभावित होंगे।