सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संदेशखाली का मामला;

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संदेशखाली का मामला;

संदेशखाली में हिंदू महिलाओं के यौन उत्पीड़न एवं उनकी जमीन कब्जाने का मसला अब सुप्रीम कोर्ट वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की है। आलोक श्रीवास्तव ने मांग की है कि शीर्ष अदालत इस मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई या फिर एसआईटी से जांच का आदेश दे। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि इस बेहद संगीन मामले में ढिलाई बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए जिन्होंने केस लिखने से इनकार किया और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। बता दें कि संदेशखाली के आरोपी शाहजहां पर राशन घोटाले का आरोप है। पहुंच गया है। इस भयावह मामले में आरोप है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके गुंडे हिंदू महिलाओं से रेप करते थे। उनके साथ अन्याय करते थे। शाहजहां शेख महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के अलावा उनके परिवारों की जमीन भी कब्जा कर लेता था। जब प्रवर्तन निदेशालय ने 5 जनवरी को शाहजहां शेख के घर रेड मारी तब इस घटना का खुलासा हुआ। रेड मारने गयी टीम पर शाहजहां शेख के गुंडों ने हमला भी किया जिस कारण कई अफसर घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब संदेशखाली में शाहजहां शेख पर लगे आरोपों की जांच के लिए प्रमुख विपक्षी दल भाजपा भी 6 लोगों की टीम भेज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *