जेपी नड्डा ही बने रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष;

जेपी नड्डा ही बने रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष;

देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. चुनाव आयोग की ओर से भी चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. इसी बीच बीजेपी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है.

दरअसल दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ.इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के बैठक में भाजपा नेता के कार्यकाल को जून 2022 तक बढ़ाने के फैसले का प्रस्ताव रखा गया. इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों की ओर से मंजरी दी गई. जिसके बाद अब नड्डा लोकसभा चुनाव के बाद जून महीने तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे. हालांकि अभी संसदीय बोर्ड की ओर से इस पर मंजूरी मिलना बाकी है.


साल 2019 में जेपी नेता को पार्टी का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया था और उसके बाद साल 2020 में उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई. जेपी नड्डा से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। जेपी नेता के कार्यकाल के दौरान पार्टी का शानदार प्रदर्शन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *