पीड़िताओं से मिलने संदेशखाली जा रहे सुवेंदु अधिकारी को पुलिस ने रोका;

पीड़िताओं से मिलने संदेशखाली जा रहे सुवेंदु अधिकारी को पुलिस ने रोका;

ममता बनर्जी शासित पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके पोषित गुंडों द्वारा हिंदू महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद उनसे मिलने के लिए जा रहे बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी को पुलिस ने रोक लिया। सुवेंदु मंगलवार सुबह अपने आवास से उत्तर 24 परगना जिले के अशांत संदेशखाली के लिए विधायक अग्निमित्रा पाल समेत कुछ अन्य भाजपा नेताओं के साथ रवाना हुए थे।बता दें कि भाजपा नेता सुवेंदु ने पिछले सप्ताह दूसरी बार संदेशखाली जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने पर कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने सोमवार को उनकी याचिका पर फैसला सुनाते हुए उन्हें सुरक्षाकर्मियों के साथ संदेशखाली जाने की सशर्त अनुमति दे दी। अदालत ने साथ ही हिदायत दी कि भाजपा नेता संदेशखाली दौरे में कोई भड़काऊ भाषण नहीं देंगे। संदेशखाली में रहने के दौरान उन्हें किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने का भी निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *