खनौरी बॉर्डर पर मारे गए किसान के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा

खनौरी बॉर्डर पर मारे गए किसान के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा

न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मांगों को लेकर जारी किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर मौत के शिकार हुए किसान शुभकरण सिंह को लेकर पंजाब की मान सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मृत किसान शुभकरण सिंह के परिजनों को 1 करोड़ की मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही शुभकरण सिंह की छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दी। मान ने कहा कि शुभकरण सिंह के दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक शुभकरण दो बहनों का इकलौता भाई था। इस युवक की मौत के बाद आंदोलनरत किसानों ने दिल्ली जाने का प्लान दो दिनों के लिए टाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *