प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी दौरे के दौरान वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में वाटर मेट्रो का शुभारंभ किया। वाटर मेट्रो का संचालन संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक किया गया है।
अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सरयू की महिमा और अवधपुरी के परम धार्मिक महत्व का और नजदीक से हो पाएगा। इसके लिए यहाँ आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए अब सरयू नदी में वाटर मेट्रो के जरिए जलविहार का की व्यवस्था कर दी गई है।
वाटर मेट्रो का संचालन संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी दौरे के दौरान वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में वाटर मेट्रो का शुभारंभ किया।