अमेरिका ने रूस पर लगाए 500 से ज्यादा प्रतिबंध;

अमेरिका ने रूस पर लगाए 500 से ज्यादा प्रतिबंध;

आज रूस-यूक्रेन युद्ध को दो साल पूरे हो रहे हैं। 2 साल होने के बाद भी इस युद्ध का अंत कहीं नज़र नहीं आ रहा है। इस बरसी के दिन ही अब अमेरिका ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे रूस और ज्यादा बिफ़र सकता है। दरअसल आज ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर 500 से ज्यादा तरीके के नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। जानकारों का कहना है कि अमेरिका ने कदम रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत का बदला लेने के लिए उठाया है। बता दें कि बीते दिन ही जो बाइडेन एलेक्सी नवलनी के परिजनों से मिले थे और उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय का आश्वासन दिया था।बता दें कि अमेरिका ने रूस पर जो प्रतिबंध लगाए हैं, उनमें रूस की मीर भुगतान प्रणाली, वित्तीय संस्थानों और उसके सैन्य औद्योगिक आधार, प्रतिबंधों की चोरी, भविष्य के ऊर्जा उत्पादन और अन्य क्षेत्रों शामिल हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका ने इसके बाद रूस के प्रमुख टैंकर समूह, सोवकॉम्फ्लोट पर भी प्रतिबंध लगा दिया और उस पर रूसी तेल पर G-7 की मूल्य सीमा का उल्लंघन करने में शामिल होने का आरोप भी लगाया। इसके अलावा 14 कच्चे तेल टैंकरों पर भी बैन लगा दिया है, जो रूस के लिए काफी अहम माने जाते हैं। क्योंकि इन्हीं टैंकरों से रूस दूसरे देशों के निर्यात करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *