प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को 41,000 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। पीएम मोदी ने देशभर के 554 रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट और 1500 रेलवे फ़्लाईओवर व अण्डरपास का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इनके अलावा 112 अंडरपास ओवरब्रिज राजस्थान में हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान पीएम मोदी ने रिमोट के जरिए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे आज परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। भारत ने अब छोटे-छोटे सपने देखना छोड़ दिया है और आज भारत बड़े सपने देखता है। विकसित भारत ही युवाओं के सपनों का भारत है। भारत में रेलवे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हमने रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया है। भारतीय रेलवे दशकों से राजनीति की भेंट चढ़ता आ रहा है। किसी ने कभी भी सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन, हमने ये कर दिखाया है।