प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 26 फरवरी को 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लगभग दो हजार रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “आज हमारे रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक दिन है! दोपहर 12:30 बजे, 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की 2000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी। यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। इनकी आधारशिला रखी जाएगी। पूरे भारत में ओवरब्रिज और अंडरपास का भी उद्घाटन किया जाएगा। ये कार्य लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को आगे बढ़ाएंगे।”