उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जापनीज़ इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जापनीज़ इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य हुए हैं। जिसका समूचे विश्व ने लोहा माना है। कोरोना काल में टीकाकरण का वैश्विक कीर्तिमान स्थापित किया गया, साथ ही दूसरे देशों को भी वैक्सीन की आपूर्ति की गयी। यह सब दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति और जनता के सहयोग से संभव हुआ। हम सब जागरूक एवं एकजुट होकर किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि निश्चित रूप से जापनीज़ इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान भी सफल होगा। हम इस घातक बीमारी से अपने बच्चों को सुरक्षित करने में सफल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और निर्देश दिये कि प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *