भारतीय नौसेना ने एक स्पेशल ऑपरेशन के दौरान एक पाल वाली नौका से नशीली दवाओं की अब तक की सबसे बड़ी खेप जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को भारतीय नौसेना ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के समन्वय से समुद्र में लगभग 3,300 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ ले जा रहे एक संदिग्ध पाल वाली नौका को पकड़ा जिसकी कीमत अरबों में बताई जा रही है इसमें 3,089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 25 किलोग्राम मॉर्फिन था – जो हाल के दिनों में पकड़ा गया मात्रा के मामले में अब तक का सबसे बड़ा खेप है।