कूनो से फिर बड़ी खुशखबरी : मादा चीता गामिनी ने 6 शावकों को दिया है जन्‍म

कूनो से फिर बड़ी खुशखबरी : मादा चीता गामिनी ने 6 शावकों को दिया है जन्‍म

मध्य प्रदेश के श्‍योपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले दिनों साउथ अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी द्वारा पांच चीतों को जन्म देने की जानकारी सामने आई थी, जिसपर कूनों प्रबंधन, सरकार और आम नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। लेकिन, अब लोगों की खुशी को दोगुना करने की खबर सामने आई है। दरअसल, गामिनी द्वारा पांच नहीं 6 चीता शावकों को जन्म दिया है।

इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब पार्क की निगरानी में जुटी कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन की टीम को जांच के दौरान चीते का एक और शावक दिखाई दिया। इस तरह पता चला कि मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया है। इस तरह इब कूनो नेशनल पार्क में शावकों की कुल संख्या 14 हो गई है। वहीं, अफ्रीका और नमीबिया से लाए गए चीतों को मिलाकर कूनो नेशनल पार्क में इनकी कुल संख्या 27 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *