मार्च के महीने में जहां आमतौर पर गर्मियों की शुरुआत हो जाती है तो वहीं इस बार माह के साठ फीसदी दिन बीत जाने के बाद भी मध्य प्रदेश का मौसम मौसम बदल रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में एक्टिव हुए तीन वेदर सिस्टमों के असर के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दूसरी तरफ अभी अभी प्रदेश के कई क्षेज्ञों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई है।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान सिवनी में 14.3, बालाघाट में 9.8, सिवनी में 6.6, मलाजखंड में 5.6, छिंदवाड़ा में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं सिवनी में बारिश के साथ ओले गिरे है। इससे जिलेभर में ठंड देखी जा रही है।इसके अलावा प्रदेश के बैतूल और जबलपुर में भी बारिश हुई है। बैतूल में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटों के भीतर प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट घषित किया गया है। इसी के साथ प्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संबावना व्यक्त की गई है।