आम आदमी पार्टी की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अलग अलग मामलों में ईडी बार बार समन भेज रही है। इसी बीच आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष कोर्ट ने सोमवार को सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें तुरंत सरेंडर करने का भी आदेश दिया है। आप के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से वर्तमान में मेडिकल बेल पर हैं।आपको बता दें कि आप के सत्येंद्र जैन पिछले 9 महीने से मेडिकल ग्राउंड पर जेल से बाहर है। हाईकोर्ट ने 26 मई, 2023 को चिकित्सा आधार पर जैन को अंतरिम जमानत दी थी। इसके बाद बार बार इसको बढ़ाया जाता रहा है। अब शीर्ष कोर्ट ने आप नेता की याचिका को खारिज करते हुए सरेंडर करने के लिए कहा है।