अगले दो दिनों तक बारिश के अनुमान :IMD

अगले दो दिनों तक बारिश के अनुमान :IMD

प्रदेश में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। पहले ही शुक्रवार से रविवार के बीच प्रदेश भर का पारा 3 डिग्री नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास ही रहेगा, जो शुक्रवार तक तिल्दा में 39.3 डिग्री दर्ज किया गया था। अब वह 35 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में लगातार नमी का आगमन जारी है। प्रदेश में अंधड़,आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि मुख्यतः बिलासपुर संभाग और उससे लगे सरगुजा संभाग के जिलों में संभावित है। कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *