छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित जिल दंतेवाड़ा-बीजापु
दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरंगेल और गमपुर के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद DRG और CRPF के जवानों ने जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। इस बीच जंगल में जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी के थमने के बाद जवानों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों के शवों को बरामद किया गया।
दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने बताया कि DSP राहुल उइके के नेतृत्व में जवानों को ऑपरेशन पर निकाला गया था। 2 नक्सलियों को ढेर किया गया। दोनों कई घटनाओं में शामिल थे। कुछ नक्सली भी घायल हैं, जिन्हें उनके साथी अपने साथ लेकर चले गए हैं।
र बार्डर पर आज फिर से मुठभेड़ हुआ है। खबर है कि जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक महिला समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने दोनों के शव को बरामद कर जिला मुख्यालय लाया गया। जहां दोनों शव की पहचान इनामी नक्सली डोडी लक्खे और लच्छू के रूप में हुई है। वहीं घटना स्थल से 2 भरमार बंदूक समेत विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार मृत महिला नक्सली डोडी लक्खे पर पुलिस ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था। महिला ACM कैडर की सदस्य थी। डोडी लक्खे ने कई बड़ी नक्सल वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा एक पुरुष नक्सली की शिनाख्त लच्छू के रूप में हुई है। बताया कि मृतक नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष के पद था। पुलिस ने इस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।