मध्य प्रदेश में बारिश, ओला और तूफान का दौरा चल रहा है। लगातार पांचवें दिन बुधवार को भी प्रदेश का मौसम खराब रहा। सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, अनूपपुर, डिंडोरी, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में मौसम खराब रहा। हालांकि कहीं भी तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि की खबर नहीं है।वहीं, आज से फिर मौसम में एक नया तंत्र सक्रिय होने की भी संभावना है। इसका असर दो-तीन दिन बाद देखने को मिल सकता है इसके अलावा वैज्ञानिकों ने नुमान जताया है कि आने वाले दिनों में भी सिंगरौली सीधी शहडोल अनूपपुर डिंडोरी मंडला बालाघाट सिवनी जिलों में बारिश और आंधी का मौसम दोबारा लौट सकता है।