अरुणाचल प्रदेश में भूकंप

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप

पूर्वोत्तर राज्य अरूणाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां पश्चिम कामेंग में गुरुवार की मध्यरात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप गुरुवार सुबह 1:49 बजे आया। इसकी रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई। यह कम वेग का भूकंप था। इसके कारण कहीं से भी प्रदेश में कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।अरुणाचल प्रदेश का पूरा राज्य भूकंप के लिहाज से बहुत ही उच्च जोखिम क्षेत्र में आता है। इस भूकंप एटलस में भूकंपीय क्षेत्र V में चिंहित किया गया है। यह बहुत ही खतरनाक स्तर है। अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के खतरे का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इन इन दिनों हर 15 दिन में भूकंप आ जा रहा है। बस गनीमत यही है कि इसकी गति बहुत कम रहती है। इसके कारण पता भी नहीं चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *