खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अरविंद केजरीवाल के बारे में एक बड़ा दावा किया;

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अरविंद केजरीवाल के बारे में एक बड़ा दावा किया;

आम आदमी पार्टी के लिए इस समय सब सही नहीं चल रहा है। मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से ही जेल में थे और अब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद ही ईडी ने पहले केजरीवाल से उनके घर पर पूछताछ की और उसके बाद उन्हें उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में केजरीवाल को जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है। पर अब लगता है कि केजरीवाल की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है। हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम पर एक बड़ा आरोप लगाया है।खालिस्तानी आतंकी पन्नू कनाडा में रहता है और अक्सर ही भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने के साथ ही धमकियाँ भी देता रहता है। हाल ही में पन्नू ने एक चौंका देने वाला दावा किया है। पन्नू ने दावा किया है कि केजरीवाल ने कई खालिस्तानी आतंकियों से 16 मिलियन डॉलर्स लिए हैं। भारतीय करेंसी में इसकी वैल्यू करीब 133 करोड़ रुपये है। पन्नू के अनुसार केजरीवाल ने खालिस्तानी आतंकियों से यह राशि 2014 से 2022 के बीच लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *