लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नक्सली बस्तर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे है।कुछ दिनों से लगतार जवानों से मुठभेड़ करने के बाद होली के दिन तीन ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। आज होली के दूसरे दिन नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने जारी किया प्रेस नोट कहा 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद करने का आवाहन दिया है। प्रेस नोट द्वारा नक्सलियों ने कहा की, 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद रहेगा। नक्सलियों ने जवानों पर जनवरी से लेकर अब तक 15 आदिवासियों की हत्या का आरोप लगाया है। प्रेस नोट में नक्सलियों ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार फर्जी मुठभेड़ करवा रही है। आदिवासियों को जल जंगल जमीन से बेदखल कर रही है और भाजपा सरकार पर आदिवासियों के साथ अत्याचार कर रही है।